आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व पेड़ काटते समय गिरकर घायल अधेड़ की उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रायपुर काजिम अली गांव निवासी 55 वर्षीय रामकेर पाल मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि 10 अप्रैल को भोरमपुर गांव निवासी शंकर राम घर आए थे। पेड़ की डाल काटने के लिए रामकेर पाल को साथ ले गए थे। वह कदम के पेड़ की डाल काट रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर गए। घायल रामकेर पाल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.