मिर्जापुर, जनवरी 31 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ौही गांव में शुक्रवार को पेड़ से गिरकर अधेड़ गंभीर रुप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हलिया के बड़ौही गांव निवासी 55 वर्षीय अम्बिका प्रसाद किसान हैं। दोपहर वें अपने घर के सामने लगे पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी काट रहे थे। इसी बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह पेड़ से नीचे गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से जख्मी अधेड़ को निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद अधेड़ की हालत गंभीर देख उन्हें मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर भेज दिया है। घायल के पुत्र राहुल मौर्य ने बताया कि पिता पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.