जहानाबाद, अप्रैल 19 -- संदिग्ध मौत की पुलिस कर रही जांच रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से दक्षिण बधार स्थित एक पेड़ में फांसी के फंदा में लटका एक युवक का शव रविवार की सुबह मिला है। युवक की पहचान हसनपुरा गांव निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी। युवक ने आत्महत्या की या हत्या है पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजन के अनुसार सुजीत कुमार शनिवार की रात लगभग नौ बजे खाना खाकर घर से कुछ दूरी पर अवस्थित देवी स्थान के पास घूमने के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा परिजन खोजबीन करने लगे हालांकि रात्रि होने के कारण कोई अता पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला युवक का शव सुबह होते ही लोग गेहूं की फसल काटने के लिए बधार में निकले तो पेड़ से लटका शव मिला। शव पर नजर पड़ी लोगो...