खगडि़या, जून 29 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-15 स्थित पटराहा गांव में सोमवार की सुबह नौवीं कक्षा की एक छात्रा का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टया लोगों द्वारा खुदकुशी बताया जा रहा है। मृतका की पहचान पटराहा गांव निवासी जितेन चौधरी की 14 वर्षीय पुत्री सुमित्रा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुमित्रा की मां ने उसे पढ़ाई को लेकर डांटते हुए बासा से जल्द घर लौटने को कहा था। इसके बाद सुमित्रा बासा गई और वहीं पास के बगीचे में अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ से लटक गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News खगड़िया : पेड़ में दुपट्टा लगाकर नौंवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और शव को प...