जहानाबाद, जनवरी 25 -- शांति पाठ के पश्चात गायत्री मंत्रोच्चार के साथ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा पुण्य स्मृति में लगाए गए पौधे आने वाली कई पीढ़ियों तक लोगों को फल, फूल और शुद्ध वायु प्रदान करेंगे जहानाबाद, नगर संवाददाता। गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन काको प्रखंड के मनीयामा गांव स्थित ब्रजनंदन इंदु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा की पुण्य स्मृति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पौधरोपण से पूर्व प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के युवाओं ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण के साथ स्वर्गीय ब्रजनंदन शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित किया। शांति पाठ के पश्चात गायत्री मंत्रोच्...