कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- सैनी कोतवाली के मेड़ीपुर गांव में मंगलवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर किसान का शव फांसी पर लटकता मिला। शव देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेड़ीपुर निवासी रामनरेश (65) पुत्र भोला खेती-किसानी करके परिजनों का भरण पोषण करता था। रामनरेश के दो बेटे हैं, संजय व रामसुमेर। दोनों बेटे बाहर रहकर काम करते हैं। मंगलवार की सुबह रामनरेश घर से खेत जाने के लिए कहकर निकला। सुबह करीब नौ बजे रामनरेश का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता हुआ मिला। रामनरेश का शव लोगों ने फांसी पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना परिजनों को दी गई। रामनरेश की पत्नी गीता देवी भागकर पहुंची। शव देखते ही वह छाती पीटकर रोने लगी। जानकारी होने पर सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लो...