पीलीभीत, मई 22 -- पूरनपुर। घर से निकले युवक के वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। देर रात युवक का शव पेड़ पर लटकता मिलने से हड़ंकप मच गया। परिजनों ने शव पेड़ से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक बुधवार को खेतों की ओर गया था। शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। रात लगभग 12 बजे युवक का शव खेत में लगे पेड़ से लटकता देखा गया। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव पेड़ से उताकर अंतिम संस्कार कर दिया। थाना हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की सूचना नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...