बाराबंकी, दिसम्बर 14 -- सतरिख। थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदिया गांव निवासी जियालाल रावत (35) पुत्र छविनाथ का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर एक चिलबिल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। शव देखकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार जियालाल शनिवार की रात घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी से जियालाल का शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था । सूचना पर पहुंची सतरिख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्...