कानपुर, जून 27 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद थांना क्षेत्र के भैसायां गांव निवासी एक युवक का शव गहलू रोड पर खड़े शीशम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के भैसायां गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार देर रात परिजनों से विवाद के बाद वह कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शनिवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर रसूलाबाद गहलू रोड पर सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ पर अंगौछा के सहारे फांसी पर शव लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पिता रामनरेश, मां बेटी कुमारी,भाई गजेन्द्र मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना कानपुर में रह रही पत्नी बबली को दी गई। मृतक के पुत्र कृष्णा, पुत्रियां पलक व अंजली कानपुर में रहती हैं। डायल 112 पर दी गईं सूचना ...