फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- खागा। कोतवाली थाना क्षेत्र के सरसई बुजुर्ग गांव के 60 वर्षीय अधेड़ का शव सोमवार सुबह आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। मृतक के विरूद्ध कोतवाली में मौत से कुछ घंटे पहले ही किशोरी के साथ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत को लेकर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बीते रविवार की शाम 60 वर्षीय किसान सिद्धगोपाल और एक परिवार के बीच विवाद हो गया था। परिवार का आरोप था कि सिद्धगोपाल ने परिवार की किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। परिवार के लोग उलाहना लेकर किशोरी के साथ सिद्धगोपाल के घर भी पहुंचे थे जहां कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस घटना के बाद शिकायत पर कोतवाली पुलिस व यूपी 112 भी मौके पर पहुंचे। परिवार का आरोप था कि किशोरी अपने पिता को चाबी देने नलकूप जा रही थी तभी इस बुजुर्ग ने उसके साथ छे...