बरेली, मार्च 30 -- भमोरा।एक गांव में लिप्टिस के पेड़ तोड़ने के आरोप में छोटे भाई ने अपने बेटों पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई और उसकी पत्नी को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।सरदारनगर चौकी क्षेत्र के गांव मिलक मझारा निवासी सियाराम की पत्नी शीला देवी ने बताया कि उन्होंने खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ लगाए थे। शनिवार को उसके देवर बालकराम ने पेड़ तोड़ दिये, उसके पति ने विरोध किया। उसके देवर ने अपने बेटों अवनेश, राहुल तथा पत्नी ओमादेवी के साथ पति सियाराम को लाठी-डंडे से पीटने लगे, वहां से जान बचा कर भागे पति का पीछा करते देवर ने उसके घर में आकर पति को पीटा। आरोप है कि पति को बचाने दौड़ी शीला देवी को भी पीटकर घायल दिया। पुलिस ने महिला शीला देवी की ओर से उसके देवर समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ...