पेड़ गिरने से मुख्य सड़क एक घंटे तक रही जाम
बेगुसराय, जून 17 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई वर्षा से बुधवार की दोपहर बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर चौक के समीप एक पेड़ गिर गया। जिससे बेगूसराय रोसड़ा एस एच 55 मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही जाम स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पेड़ को कटवाया। तब जाकर यातायात शुरू हुआ। सड़क जाम करीब एक घंटा तक रहा। जाम स्थल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पेड़ गिरने से मुख्य सड़क एक घंटे तक रही जाम यह भी पढ़ें- बारिश में सड़क पर गिरा नीम का पेड़, टूटा विद्युत पोल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.