उन्नाव, अप्रैल 7 -- सफीपुर। आंधी और बारिश से मंगलवार शाम जनजीवन प्रभावित हो गया। कस्बे के उन्नाव हरदोई मार्ग स्थिति डाक बंगले के पास वन विभाग का सूखा पेड़ गिरने से ऑटो चालक और एक साइकिल सवार जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ हटवा कर मार्ग चालू कराया। आंधी-पानी के चलते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...