पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
फिरोजाबाद, जून 30 -- थाना टूंडला क्षेत्र के बनकट मौजा स्थित खेत में नीम के पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत में शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चुल्हावली निवासी 35 वर्षीय रजनीश पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।नोएडा से फरवरी में गांव लौटा था मृतकटूंडला। मृतक पूरा परिवार जिसमें उसके चार भाई उनका परिवार तथा पिता शामिल थे। गांव को छोड़कर नोएडा चले गये थे। फरवरी माह में ही परिवार गांव आया है। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी को रोते बिलखते छोड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.