पीलीभीत, जुलाई 8 -- पीलीभीत। बुधवार दोपहर को पूरनपुर क्षेत्र में पेड़ के नीचे बैठे दो ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिर गई। आनन-फानन में पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसडीएम ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी ली।वहीं विधायक बाबूराम ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...