आरा, अप्रैल 2 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया-तीयर पथ पर मध्य विद्यालय कमरियांव में पदस्थापित शिक्षकों पर पेड़ की टहनी गिर जाने से दो बाइक सवार शिक्षक जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षक बाइक पर सवार होकर बिहिया लौट रहे थे तभी भड़सरा गांव मोड़ के समीप अचानक पेड़ की टहनी गिर गई। इससे बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह एवं विनोद कुमार घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जाता है कि विनोद कुमार के बाएं कंधे में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षक राजीव रंजन उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.