बाराबंकी, जून 12 -- रामनगर। गणेश पुर की तरफ वन विभाग के पेड़ न कटने से चौकाघाट क्रासिंग पर बन रहे पुल का काम धीमा चल रहा है। वन विभाग द्वारा उन पेडों को गिनकर सूची डीएफओ को भेज दी थी, लेकिन दो माह बाद अभी कोई प्रगति नहीं हो सकी है। कार्यदाई संस्था की मानें तो पेड़ कटान के बाद गणेशपुर साइड की सर्विस रोड बननी आसान हो जाएगी और पुल निर्माण को भी रफ्तार मिलेगी। अभी सड़क के बीच कोठी बन रही है जिनके बनने के बाद अन्य कार्य भी होने है। यह भी पढ़ें- पुनपुन नदी पर नये पुल निर्माण को ले भू अर्जन की प्रक्रिया तेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...