ललितपुर, फरवरी 3 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा के मजरा ढंगा में यूकेलिप्टस के हरे पेड़ को काटने से रोकने पर दबंग पिता पुत्रों ने ग्रामीण के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। ग्राम कल्यानपुरा के मजरा ढ़गा निवासी दयाराम पुत्र मानसिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया की उसके घर के पास यूकेलिप्टस का हरा पेड़ खड़ा हुआ है। 31 जनवरी को सुबह करीब दस बजे गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र हीरालाल, राम सिंह व सुनील पुत्रगण वीरेंद्र इस पेड़ को काटने लगे। उसने पेड़ काटने से मना किया, तो आरोपित उसके साथ सरेआम गाली गलौज करने लगे। विरोध पर विपक्षियों ने लात घूसों, लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बचाने आई उसक...