पेड़ काटने को लेकर विवाद, विरोध पर दी धमकी
अमरोहा, मई 28 -- बछरायूं। खेत से पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। क्षेत्र के गांव घेरकुंडा निवासी राम सिंह पुत्र रिशाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत की मेड़ पर लगे यूकेलिप्टस के 35 व पापलर के छह पेड़ गांव के ही प्रियांशु, पुष्पा आदि ने काट लिए। पीड़ित के अनुसार जब उसे घटना की जानकारी हुई तो वह अपने बेटे अंकुश के साथ मौके पर पहुंचा व आरोपियों से पेड़ काटने का कारण पूछा। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.