चाईबासा, फरवरी 6 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी वन प्रक्षेत्र के जंगलों में माफिया गिरोह का राज चलता है। इस विषय को लेकर कातीकोड़ा गांव के सोमरा लागुरी ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर अवगत कराया है। सोमरा लागुरी ने आवेदन की प्रतिलिपी उप विकास आयुक्त व भू-अर्जन पदाधिकारी को देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 27 जनवरी कोउपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि दूसरे राज्य के लोग आकर जेटेया पंचायत के आइकुटी गांव के निकट की पेड़ों की कटाई कर ट्रैक्टर व ट्रक के माध्यम से ले जा रहे हैं। यहां तक कि आदिवासियों की देवस्थल और रैयतों की जमीन समेत झारखंड सरकार की अनावाद जमीन की पेड़ों को काटकर ले रहे है। गांव वालों ने बुधवार को इसका विरोध करते हुए पेड़ों को काटने से रोकने का प्रयास किया था। परंतु बड़े अधिकारियों के आगे ग्रामीणों का विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.