कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर देहात। जिले में हर साल जुलाई माह में चलने वाले पौधरोपण अभियान में लाखों की संख्या में पौधे रोपित किए जाते हैं। इसके लिए वन विभाग के साथ ही अन्य विभागों को लक्ष्य भी आवंटित किया जाता है, लेकिन अभियान खत्म होते ही रोपे गए पौधों के सत्यापन व उनके संरक्षण की अनदेखी से लगाए गए पौधों में आधे भी पेड़ नहीं बन पाते। पेड़ों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारों के साथ ही लोगों के भी गंभीर नहीं होने से पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है। इतना नहीं नहीं हर साल बढ़ी तादाद में पेड़ लगने के बावजूद अभी तक जिले में 33 फीसदी के सापेक्ष महज 9 फीसदी ही वन क्षेत्र हो पाया है। जनपद में पिछले चार साल में दो करोड़ 36 लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए। इनमें वर्ष 2022 में 5975363, वर्ष 2023 में 5530606 व वर्ष 2024 में 6190645 व 2025 में 5956400 पौधे रोपित किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.