हजारीबाग, फरवरी 3 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के भेलवारा पंचायत अंतर्गत गोलगो जंगल में वन रक्षाबंधन की दूसरी वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम जंगल में स्थापित बेदी पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। ग्रामीणों ने वनदेवी को आराध्य मानते हुए बेदी पर नमन कर जंगल को बचाने का संकल्प लिया। जंगल के सैकड़ों पेड़ों में लाल रक्षासूत्र बांधा हुए पर्यावरण को संरक्षित करने की अपनी दृढ़ता को दोहराया। इस मौके पर गोलगो वन रक्षाबंधन समिति के अध्यक्ष काली महतो ने कहा कि जंगल को सुरक्षित करने से सभी जीवों का सुरक्षा हो सकती है। जंगल की रक्षा से मानव की सुरक्षा के अलावा वन्य प्राणियों की भी सुरक्षा होती है। जंगल रहने से ग्लोबल वार्मिंग जैसी स्थिति से दूर रहा जा सकता है। इसके अलावा समय से बारिश भी होती है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल की अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.