झांसी, अप्रैल 12 -- झांसी। लकड़ी चोर हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़े चला रहे। वहीं लहचूरा थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस ने तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। जिसमें भारी मात्रा लकड़ियां लदी थीं। कागजात न दिखा पाने पर उन्हें सीज कर दिया गया। लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा गश्त पर थी। तभी मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। उन्होंने चालक को रोकने का इशारा किया। जिससे वह सकपका गए। आनन-फानन में कागजात मांगे गए। लेकिन, वह नहीं दिखा सके। जहां के दौरान उसमें हरे पेड़ों की लकड़ियां लदी थीं। जो कहीं ले जाई जा रही थी। इसके परिवहन के सम्बंध में थाना प्रभारी ने वन विभाग को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि तीन टै्रक्टरों को सीज कर दिया गया है। वहीं क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मऊरानीपुर तहसील सहित कई जगहों पर बड़े पैमाने से हरे पेड़ो का कटान लगात...