बाराबंकी, जुलाई 1 -- बाराबंकी, संवाददाता। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के भेलसर से शुजागंज होते हुए कोटवाधाम तक अब स्टेट हाईवे बनाया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही परियोजना के लिए 50 प्रतिशत धनराशि भी जारी कर दी गई है। हाईवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग के सर्वे में 812 पेड़ और 1200 से अधिक बिजली के खम्भे चिन्हित किए गए हैं। पेड़ों की कटान के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये वन विभाग को तथा बिजली पोलों की शिफ्टिंग के लिए लगभग छह करोड़ रुपये विद्युत विभाग को जारी किए जा चुके हैं। उसके बाद भी अभी तक दोनों विभागों द्वारा कार्य पूरा नहीं कराया गया। ऐसे में हाईवे निर्माण कार्य में रुकावट आ रही है। बीते दिनों डीएम ने निरीक्ष्ण कर दोनों विभाग के सुस्त कार्यों पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए थे。 यह भी पढ़ें-...