नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- बीजिंग। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में एक रेस्तरां अपनी नई और अनोखी डिश 'वॉटर रोच एग टार्ट' के कारण सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। पेस्ट्री के ऊपर तले हुए बड़े कीड़े रखकर परोसे जा रहे हैं, जो दिखने में कॉकरोच जैसे लगते हैं। तले हुए इन नमकीन और कुरकुरे कीड़ों तथा मीठे टार्ट का यह अनोखा मेल लगभग 350 रुपये में बिक रहा है। लोग इसे चखने और देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। रेस्तरां मालिक के मुताबिक, ये कीड़े कॉकरोच नहीं, बल्कि पानी में रहने वाले डाइविंग बीटल हैं, जिन्हें दक्षिणी चीन के कुछ इलाकों में खाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...