पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। पेस्टीसाइड कारोबार में बिक्री के मुकाबले कम टैक्स जमा किए जाने की आशंका पर जीएसटी की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) ने मंडी क्षेत्र स्थित किसान ट्रेडर्स पर छापेमारी कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन डेटा विश्लेषण में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद बरेली से पहुंची टीम ने बुधवार शाम प्रतिष्ठान और उसके दो गोदामों में स्टॉक, बिल-वाउचर और लेखा अभिलेख खंगाले। कार्रवाई से मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राज्य कर अधिकारियों ने बताया कि मंडल में पेस्टीसाइड कारोबार से प्राप्त राजस्व में लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज होने के बाद शासन स्तर से समीक्षा के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में उन फर्मों को चिन्हित किया गया, जहां घोषित बिक्री और जमा किए गए कर में असमानता पाई गई। डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौक...