पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। आईपीएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न कराने पर जनपद की पेस्टीसाइड की 13 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए। जनपद भर में 600 पेस्टिसाइड की दुकानें संचालित हो रही है, जहां पर फसल सुरक्षा से कृषि रक्षा रसायन संबंधित दवाई उचित मूल्य पर मिलती हैं। सरकार ने इन पेस्टीसाइड दुकानों को आईपीएमएस (इंटीग्रेटेड पेस्टिसाइड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इन दुकानदारों ने पोर्टल पर दुकानों को रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। अब कृषि रक्षा विभाग ने जिले की पेस्टीसाइड की 13 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए है। इसमें शर्मा खाद भंडार पूरनपुर, बाजवा पेस्टिसाइड मथना जप्ती, फरहा खाद भंडार शेरपुर, चिश्ती खाद भंडार कल्यानपुर पूरनपुर, विकास खाद भं...