लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- सिकंदराबाद, संवाददाता। नीमगांव थाना क्षेत्र के जम्होरा निवासी विनीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट और नगदी छीनने का आरोप लगाया है। विनीत कुमार ने बताया कि उनकी सिकंदराबाद के कास्ता रोड पर पेस्टिसाइड की दुकान है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह दुकान पर मौजूद थे, तभी गांव के दबंग लोग वहां आ पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, दुकान में रखा सामान भी बाहर फेंक दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद दुकान के अंदर रैक में रखे करीब 15 हजार रुपये और उनका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी। सिकंदराबाद चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार...