देहरादून, मई 1 -- देहरादून। पेस्टल वीड स्कूल में 35वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया। प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम कश्यप, निदेशक ऋचा कश्यप व प्रधानाचार्या मालविका नेगी की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। हेड बॉय अमन विष्ट व हेड गर्ल कशिश चंद्र कोहेर घोषित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय कप्तान संजय राणा समेत अन्य हाउस कप्तानों की भी घोषणा हुई। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...