धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद। पेस्टल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित डेविड कॅरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट के पुस्तकालय में छात्रों के लिए कॅरियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पेस्टल फाउंडेशन के संस्थापक सुशील चंद्र ने किया। सत्र के दौरान छात्रों को विभिन्न कॅरियर अवसरों, भविष्य की दिशा तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों को एमबीए की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अनेक उपयोगी पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इसके साथ- साथ दो हजार से अधिक प्रैक्टिस प्रश्नों के सेट तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित पुस्तकें भी प्रदान की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...