जामताड़ा, जनवरी 2 -- जामताड़ा। मांझी परगाना सरदार महासभा फतेहपुर प्रखंड समिति की ओर से जामजोरी पंचायत सचिवालय में पेसा कानून की जानकारी, संताल सिविल रूल्स 1946, संताल परगना जस्टिस रेगुलेशन 1893 में प्रस्तावित संशोधन तथा ग्राम सभा के पारंपरिक पदधारियों मांझी, नाईकी, पारानीक, गोडित, कुडाम नाईकी, भद्दो, लासेरसाल, जोगप्रणिक, जोगमांझी एवं सुसारिया को सम्मान राशि दिए जाने को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता राधामठ के मांझी बाबा कालीश्वर सोरेन ने की। इस बैठक में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सह महासभा के संरक्षक सुनील कुमार बास्की तथा मांझी परगाना सरदार महासभा के जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जामजोरी, बुनुडीह और बामंडीहा पंचायत के सामाजिक पदधारी मांझी, पारानीक सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.