गुमला, जून 10 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड के बालाखटंगा बगीचा टोली में बुधवार को पांचवीं अनुसूची और पेसा अधिकार संरक्षण जनआंदोलन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेसा अधिनियम के पूर्ण व विधिसम्मत क्रियान्वयन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान की पांचवीं अनुसूची और पेसा अधिनियम 1996 के तहत आदिवासी समाज को मिले अधिकारों को जमीनी स्तर पर लागू किया जाना आवश्यक है।बैठक में कहा गया कि अधूरे क्रियान्वयन के कारण आदिवासी समुदाय अपने पारंपरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों से वंचित हो रहा है। जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा तथा पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। ग्राम सभा के गठन में अनियमितताओं को दूर करने, पहान-पुजारियों के मानदेय में वृद्धि, धार्मिक सेवा भूमि की जमाबंदी रद्द करने तथा राजस्व ग्राम सभा को पूर्ण अ...