दुमका, जनवरी 4 -- पेसा कानून लागू होने से ग्राम प्रधानों का दायित्व बढ़ा, जल, जंगल व जमीन की अब होगी रक्षा हिन्दुस्तान डिजिटल संवाद : -राज्य सरकार की ओर से पेसा कानून लागू किए जाने के निर्णय का ग्राम प्रधानों ने किया स्वागत, कहा गांव का होगा विकास दुमका, हिटी। राज्य सरकार ने राज्य में पंचायत उपबंध (अधिसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड निवयमावली (पेसा कानून-2025) लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य सरकार की ओर से पेसा कानून लागू किए जाने के बाद अब राजस्व ग्रामी की भूमिका के गांवों में सभी तरह के विवादों के निपटारा अब ग्राम सभा के पास होगा। पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा को विशेष अधिकार मिलने के बाद जनजातीय बहुल क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन का संरक्षण की जिम्मेदारी भी अब ग्राम प्रधान की बढ़ेगी। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ...