पाकुड़, दिसम्बर 5 -- पेसा कानून लागू करने की रखी मांग महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवास कल्याण छात्रावास परिसर में गुरुवार को मांझी परगना लहंती बैसी की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में बना संसदीय कानून पेसा एक्ट 1996 पर चर्चा की गई। बैठक में चर्चा किया गया कि झारखंड सरकार अभी तक पेसा एक्ट 1996 पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है। जिस कारण सभी ग्राम प्रधान काफी नाराज हैं। ग्राम प्रधानों ने पेसा कानून को जल्द से जल्द लागू करने का मांग किया है। अन्यथा आंदोलन करने पर विवश होंगे। बैठक में चर्चा की गई की कुछ संगठनों के द्वारा आदिवासी समाज को प्रधान बदलो का नारा लगाते हुए कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जो आदिवासी लोगों को भड़काने का काम कर रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.