पाकुड़, मार्च 8 -- प्रखंड के केरयोडीह स्थित आम बागान में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक विधायक हेमलाल मुर्मू ने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, परांनिक, नाईकी, कूड़ाम और गुडीत के साथ किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा लागू किए गए पेसा कानून के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना और उनके अधिकारों की जानकारी देना था। वहीं ​विधायक हेमलाल मुर्मू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पेसा कानून आदिवासियों और स्थानीय लोगों के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त कवच है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब गांव के विकास से जुड़े सभी कार्यों का चयन ग्राम सभा के माध्यम से ही किया जाएगा। पत्थर खनन और बालू घाट की बंदोबस्ती, जल, जंगल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में ग्राम सभा की भूमिका अनिवार्य होगी। साथ ही विधायक ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे इस कानून क...