लातेहार, फरवरी 10 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम स्वशासन को सशक्त बनाने को लेकर मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ सोमा उरांव ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में बताया गया कि पेसा कानून के तहत ग्राम सभा को सर्वोच्च इकाई का दर्जा दिया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पेसा उत्प्रेरक की भूमिकाएं स्पष्ट रूप से निर्धारित हैं। मुखिया ग्राम सभा की बैठक बुलाने, प्रस्ताव पारित कराने एवं उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही मनरेगा,15वें वित्त आयोग एवं राज्य योजनाओं सहित सभी विकास योजनाओं को ग्राम सभा की प्राथमिकताओं के अनुरूप संचालित करना भी मुखिया की प्रमुख भूमिका होगी। पदाधिकारियों ने बताया कि पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.