पाकुड़, अप्रैल 1 -- पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत धावाडंगाल एवं खजूरडंगाल गांव में मंगलवार को पेसा कानून के तहत ग्राम सभा का आयोजन ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभा के दौरान पेसा कानून एवं झारखंड नियमावली 2025 पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभा में झारखंड सरकार, पंचायती राज विभाग के पत्रांक संख्या 803 एवं 804 को ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पर विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि माह अप्रैल 2026 में एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इस विशेष बैठक में सहायक सचिव का चयन, ग्राम सभा कार्यालय हेतु भवन का चयन, बैंक-डाकघर में खाता खोलना, ग्राम सभा कोष एवं निधि की स्थापना सहित अन्य ग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। इसी क्रम में पेसा कानून एवं नियमावली 2025 के अंतर्गत ग्रामवासियों, ग्...