पेसा कानून और पड़हा व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग
लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। पेसा कानून और पड़हा व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग को लेकर जिला राजी पड़हा व्यवस्था लोहरदगा के प्रतिनिधियों ने शनिवार को डीसी-एसपी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। पड़हा पदाधिकारियों की पहचान एवं सम्मान सुनिश्चित करने, पेसा कानून के प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन, जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा पर ग्रामसभा की सहमति अनिवार्य करने, जिला एवं प्रखंड स्तर पर पड़हा व्यवस्था हेतु कार्यालय की व्यवस्था, सामाजिक एवं ग्रामीण विवादों में पारंपरिक व्यवस्था से परामर्श लेने, सामाजिक बैठकों में पड़हा की प्रशासनिक सहभागिता सुनिश्चित करने, प्रशासन एवं पड़हा व्यवस्था के बीच नियमित संवाद, नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु कठोर कार्रवाई, आदिवासी धार्मिक एवं सामुदायिक स्थलों की सुरक्षा की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने में जिला बेल लक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.