गुमला, अप्रैल 7 -- गुमला, संवाददाता । गुमला प्रखंड और नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को लोहरदगा रोड स्थित महेश्वरी धर्मशाला में संवाद सह बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ पेसा कानून और एसआईआर जैसे अहम विषयों पर जानकारी दी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने पेसा कानून को आदिवासी समाज के अधिकारों की आधारशिला बताते हुए कहा कि यह कानून ग्राम सभा को सर्वोच्च अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग इसका पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने की अपील की। वहीं मुख्य प्रशिक्षक अनिरुद्ध चौबे ने एसआईआर को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि मतदा...