सिमडेगा, जनवरी 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। वार्ड नंबर नौ के गोतरा सुन्दर पुर मे ग्रामसभा की बैठक निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप मे ग्रामसभा मंच के जिला सलाहकार सह आदिवासी एकता मंच के अनूप लकड़ा उपस्थित थे। अनुप लकड़ा ने पेसा अधिनियम 1996 के बारे में बिस्तार से जानकारी दी। वहीं राज्य सरकार द्वारा लागू पेसा अधिनियम 2025 की जानकारी दी। बताया गया कि अगली बैठक रविवार को होगी। मौके पर ग्राम सभा का गठन किया जायगा। मौके पर राकेश लकड़ा, मीयूस डुंगडुंग, मरिया गोरेती कुजूर, भरोसा महतो, राधेश्याम महतो, बिपिन कुल्लू, शशि भूषण करकेटता, अमीत कुसमा, हरी महतो, कृष्णा महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.