सीवान, मार्च 17 -- कसीवान, निज प्रतिनिधि। बदलते मौसम के साथ सदर अस्पताल के सामान्य ओपीडी में इन दिनों वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को भी सदर अस्पताल में मरीजों की काफी संख्या देखी गयी। खासकर सर्दी-जुकाम, बुखार, गले से जुड़ी अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की भीड़ देखी गई। डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों आने वाले मरीजों में करीब 70 प्रतिशत लोग सर्दी-जुकाम व बुखार से प्रभावित हैं। जबकि दूसरी संख्या पेट दर्द से परेशान वाले मरीजों की है। मिले एक आंकड़े के अनुसार सोमवार को सामान्य ओपीडी की पहली पाली में इलाज के लिए कुल 165 मरीज पहुंचे थे। वहीं, दूसरी पाली में शाम साढ़े चार बजे तक 35 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में कुछ समय के लिए भीड़ की स्थिति भी बनी रही। डॉक्टरों ने मरीजों की जा...