वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। कहा कि धोखाधड़ी करने वाले पेशेवर अपराधियों पर केवल मुकदमा ही नहीं, नए कानून के तहत उनकी संपत्ति भी जब्त होगी। सीपी ने कहा कि फ्लैट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले, साइबर धोखाधड़ी, चोरी, लूट, छिनैती, गौ-तस्करी एवं एनडीपीएस जैसे संगठित अपराधों में संलिप्त पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध केवल मुकदमा दर्ज करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। इन पर एनएसए, गैंगस्टर एवं गुंडा अधिनियम सहित अन्य विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई होगी। नए कानून के तहत उनकी संपत्तियों की पहचान कर धारा 107 बीएनएसएस के तहत जब्ती एवं कुर्की की कार्रवाई होगी। मिशन शक्ति फेज-05 के दूसरे चरण को लेकर सक्रिय अभियान चलाने का ...