मथुरा, अगस्त 26 -- मथुरा। जेल से पेशी पर आए बंदी ने न्यायालय परिसर में धारदार वस्तु से अपने गले व हाथ में वार कर खुद को घायल कर लिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल को तत्काल उपचार को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। पुलिस ने उसे जेल वापस भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार मनी का वास, कोसीकलां निवासी आजाद बिजली तार चोरी के मामले में दो अप्रैल 2023 को जेल गया था। वह तभी से जेल में बंद है। सोमवार को वह जेल से ईसी एक्ट में पेश होने के लिये न्यायालय परिसर में लाया गया था। दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस कर्मी चार युवकों को एक साथ ईसी एक्ट कोर्ट में लेकर जा रहे थे। तभी न्यायालय परिसर में आजाद ने रास्ते में पड़ी मिली किसी धारदार वस्तु से अपने गले व हाथ में कई वार कर लिये। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसे दे...