सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित कलेक्ट्रेट के समीप एक शराब धंधेबाज अपने हाथ हथकड़ी सरका कर भागने की नाकाम कोशिश की। लेकिन, चौकीदार की सतर्कता व स्थानीय लोगों की मदद से भाग रहे शराब धंधेबाज को पुन: दबोच लिया गया। हालांकि, शराब धंधेबाज के भागने की कोशिश करने के बाद पकड़ने के लिए हुई दौड़-भाग से कलेक्ट्रेट के समीप कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शराब धंधेबाज के पकड़े जाने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, चोरौत थाना के अपर थानाध्यक्ष विक्की कुमार ने दिवा गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के एक पोखर के समीप से 25 लीटर सौफी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया था। इसकी पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के चन्द्रसैना गांव निवासी पुलकित दास के पुत्र संजय दास के के रूप में की गयी। कागजी ...