सिमडेगा, जनवरी 29 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाजरटांड़ शेड में पेशा कानून के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम अध्यक्ष मोतीलाल सेनापति ने की। मौके पर मुखिया सुरजन बड़ाइक ने कहा कि झारखंड के सभी शेड्यूल कास्ट जातियों के जिले में पेसा कानून लागू हो चुका है। जिसे आम ग्रामीणों को काफी फायदा हो रही है। मौके पर निगरानी समिति बनाकर ग्रामीणों को अपने अधिकार की जानकारी भी देना है। मौके पर ग्राम सभा अध्यक्ष महावीर सिंह, देवकुमार सिंह, समाज सेवी श्याम सुंदर बड़ाईक, विशेश्वर मांझी, पंचायत सचिव अजीत कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं अगली बैठक 31 जनवरी को रखने का निर्णय लिया गया। जिसमें बाजार समिति एवं अन्य समितियों का भी गठन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...