नई दिल्ली, जून 18 -- Pune Crime News: पुणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक स्वयंभू गुरु और सात सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों के ऊपर एक बंगले में चलाए जा रहे गुरुकुल में महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। पुलिस बुधवार को इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद मीडिया को बताया कि 41 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों को वाघोली के उबालेनगर स्थित बंगले से गिरफ्तार किया गया है। बाद में इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शहर की एक बड़ी कंपनी में काम करने वाली महिला ने थाने में आकर बाबा और उसके साथियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए खराड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद उबालेनगर स्थिति बंगले ...