हरिद्वार, फरवरी 25 -- थाना बहादराबाद क्षेत्र में कलियर-बहादराबाद मार्ग स्थित एक ढाबे के पास ट्रक की आड़ में लघुशंका को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 22 फरवरी 2026 की रात फिरोज आलम पुत्र कमरे आलम निवासी मंसूरपुर माफी मुरादाबाद ने किसान ढाबे के पास ट्रक खड़ा किया था। इसी दौरान नितीश पाल और विभांशु अपने दोस्तों अंकुर चौहान, गौरव और कार्तिक चौहान के साथ होटल पर खाना खाने पहुंचे थे। बताया गया कि नितीश और विभांशु ट्रक की आड़ में लघुशंका करने लगे। इस पर ट्रक चालक फिरोज ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...