लोहरदगा, मई 16 -- पेशरार, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के अतिसुदूरवर्ती पेशरार प्रखंड में चल रहे विद्युतीकरण कार्य में भारी अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क किनारे लगाए गए कई बिजली पोल जगह-जगह झुक गए हैं। गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली पोल की नींव निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है। ढलाई कार्य में सीमेंट और कंक्रीट की उचित मात्रा का उपयोग नहीं किए जाने के कारण पोल कमजोर हो गए हैं। कई स्थानों पर पोल टेढ़े होकर सड़क की ओर झुक गया है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों और संबंधित कनीय अभियंता की लापरवाही के कारण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुधार नहीं किया गय...