पेशनधारियों का शत-प्रतिशत कराएं जीवन प्रमाणीकरण : डीएम
सासाराम, अगस्त 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम जीवन प्रमाणीकरण एवं जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के पात्र पेंशनधारियों का ससमय शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के साथ मृत पेंशनधारियों की पहचान कर उनके नाम अभिलेख से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.