मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के मधुबन तहसील पर तैनात पेशकार का पैसा लेते वायरल वीडियो का प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट में मांगी है। स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि आरोप सही मिले तो कड़ी कार्रवाई होगी। मधुबन तहसील पर तैनात पेशकार गिरीश यादव का बीते दिनों एक वीडियो पैसा लेते हुए वायरल हुआ था। वीडियो बनाने वाले भान चंद्र चौहान के अनुसार उनके पिता से वरासत दर्ज करने के लिए कुल 60 हजार रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2500 रुपये पहले दिए गए और बाद में 45 हजार रुपये देते समय पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया। वायरल वीडियो में पेशकार नोट गिनते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आपके अपने प्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो...